spot_img

Muzaffarpur : अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग, चार की मौत

Muzaffarpur: Massive Fire in Hospital ICU; Four Dead

20 से अधिक झुलसे लोगों की हालत नाजुक
मुजफ्फरपुर : (Muzaffarpur)
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल (private hospital in the city of Muzaffarpur, Bihar) में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल की आईसीयू में सुबह करीब तीन बजे आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मरीज और परिजन गंभीर रूप से झुलस गए। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा (Senior Superintendent of Police Kantesh Mishra) ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आईसीयू और अन्य वार्डों में धुआं तेजी से फैलने के कारण मरीजों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। कई मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर सुरक्षित निकाला गया तथा उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर आईसीयू पूरी तरह धुएं से भरी हुई थी। बचाए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रशासन ने अस्पताल परिसर को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अग्निशमन विभाग ने दावा किया है कि घटना के समय अस्पताल का अधिकांश स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों (hospital’s management and safety protocols) पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Explore our articles