
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) लुटियंस दिल्ली में स्थित जिमखाना क्लब (Gymkhana Club, located in Lutyens’ Delhi) को खाली करने का आदेश दिया है। क्लब सचिव को 5 जून तक (premises by June 5) परिसर खाली करने को कहा गया है। सरकार ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि 27.3 एकड़ जमीन रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Union Ministry of Housing and Urban Affairs) के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय ने 22 मई को क्लब सचिव को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है।
वापस क्यों ली जा रही जमीन?
क्लब सचिव को लिखे पत्र में L&DO ने कहा कि 2, सफदरजंग रोड पर स्थित इस परिसर को सामाजिक और खेल क्लब चलाने के उद्देश्य से लीज पर दिया गया था। आगे कहा गया कि यह परिसर अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में आता है, इसलिए सरकार ने लीज समाप्त करते हुए जमीन पर दोबारा कब्जा लेने का फैसला किया है। L&DO ने कहा कि यह जमीन तत्काल संस्थागत जरूरतों, प्रशासनिक बुनियादी ढांचे और जनहित परियोजनाओं के लिए जरूरी है।


