spot_img

Mumbai : जैकी श्रॉफ की ‘खेती’ ने मोशन पोस्टर से बढ़ाया सस्पेंस

Mumbai: Jackie Shroff's 'Kheti' Heightens Suspense with Motion Poster

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Veteran actor Jackie Shroff) अब दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। एक्शन, कॉमेडी और पारिवारिक फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके जैकी जल्द ही हॉरर फिल्म ‘खेती’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शरद केलकर (Sharad Kelkar) भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का माहौल

फिल्म के मोशन पोस्टर में एक सुनसान खेत और उसके पीछे छिपी रहस्यमयी आकृति दिखाई गई है, जो डरावना माहौल तैयार करती है। बैकग्राउंड में इस्तेमाल की गई सस्पेंस से भरपूर ध्वनियां पोस्टर को और ज्यादा भयावह बना देती हैं। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म में हॉरर के साथ पारिवारिक रिश्तों, विरासत और अनसुलझे रहस्यों की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो इसे अलग अंदाज देगी।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आएगी फिल्म

‘खेती’ का लेखन और निर्देशन हारिस इम्तियाज खान (written and directed by Haris Imtiaz Khan) ने किया है, जबकि इसका निर्माण ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया गया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा संग्राम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी (Neha Sangram, Virendra Saxena, and Shaji Chaudhary) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Mumbai : अनुपम खेर ने इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर शेयर किए अनुभव

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran actor Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल कल्चर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने...

Explore our articles