spot_img

Oslo : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

Oslo: Another International Honor for Prime Minister Narendra Modi

नॉर्वे ने ‘द ग्रैंड क्रॉस’ से नवाजा; अब तक मिल चुके 32
ओस्लो : (Oslo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को एक और वैश्विक सम्मान मिला है। इस बार नॉर्वे ने भारतीय प्रधानमंत्री को ‘द ग्रैंड क्रॉस’ (‘The Grand Cross’) से नवाजा है। यह नॉर्वे का टॉप सिविलियन सम्मान है। इस तरह पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों की संख्या बढ़कर अब 32 हो चुकी है। ग्रैंड क्रॉस नॉर्वेजियन रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की सर्वोच्च श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है। इसे असाधारण सेवा और द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में योगदान के सम्मान में दिया जाता है।

पीएम मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा
इससे पहले स्वीडन से दो दिवसीय दौरे पर नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोर और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया। यह मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी इस देश की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टोर (Norwegian Prime Minister Støre) 19 मई को ओस्लो में आयोजित होने वाले तीसरे नॉर्डिक-भारतीय शिखर सम्मेलन (3rd Nordic-India Summit) में संयुक्त रूप से भाग लेंगे, जिसमें भारत और नॉर्डिक देश डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और नॉर्वे एक साथ आएंगे। यह शिखर सम्मेलन अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम और मई 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित पिछले दो शिखर सम्मेलनों पर आधारित होगा और इससे नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंधों को अधिक रणनीतिक आयाम मिलने की उम्मीद है।

Explore our articles