spot_img

New Delhi : डब्ल्यूपीएल की टीम का भी मालिक बनना चाहता है पंजाब किंग्स

New Delhi: Punjab Kings Also Aims to Own a WPL Team

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India) भले ही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का तत्काल विस्तार नहीं करना चाहता हो, लेकिन आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (IPL franchise Punjab Kings) के सह-मालिक मोहित बर्मन का कहना है कि फ्रेंचाइजी चार सत्र पुराने इस टूर्नामेंट में किसी समय एक टीम का मालिक बनना पसंद करेगी। वर्तमान में डब्ल्यूपीएल में आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली तीन टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore, and Delhi Capitals) हैं। बीसीसीआई की मौजूदा पांच टीमों वाली डब्ल्यूपीएल में और टीमें जोड़ने की कोई तत्काल योजना नहीं है, लेकिन बर्मन वैश्विक स्तर पर इस खेल के विकास को लेकर आशान्वित हैं और इसलिए महिला लीग से भी जुड़ना चाहते हैं।

Explore our articles