spot_img

Mumbai : कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता अशोक सराफ छाए

Mumbai: Actor Ashok Saraf Steals the Spotlight at the Cannes Film Festival

मुंबई : (Mumbai) फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल इस (Cannes Film Festival) समय पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस प्रतिष्ठित इवेंट में बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के कई सितारे रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, जिनमें आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी (Alia Bhatt, Urvashi Rautela, Huma Qureshi, Aditi Rao Hydari, and Diana Penty) शामिल हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ ने भी 78 साल की उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अशोक सराफ इस मौके पर अपनी पत्नी निवेदिता सराफ (Ashok Saraf appeared on the red carpet alongside his wife, Nivedita Saraf) के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए, जहां दोनों ने विदेशी मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया। वह महाराष्ट्रियन सिनेमा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले एक मराठी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। इस दल में प्राजक्ता माली, यूट्यूबर अंकिता वालावलकर, पॉडकास्टर जयंती वाघधारे और फिल्म निर्माता केदार जोशी (Prajakta Mali, YouTuber Ankita Valavalkar, podcaster Jayanti Waghdhare, and filmmaker Kedar Joshi) भी शामिल रहे, जिन्होंने मिलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर मराठी सिनेमा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने लुक की बात करें तो अशोक सराफ सफेद बंद गले के कोट में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी निवेदिता महाराष्ट्रियन साड़ी में बेहद आकर्षक दिखीं। पांच दशक से अधिक लंबे करियर में अशोक सराफ ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में अहम योगदान दिया है। उन्होंने ‘जानकी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘भूतचा भाऊ’, ‘धूम धड़ाका’, ‘हम पांच’, ‘यस बॉस’, ‘करण अर्जुन’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (Bhootacha Bhau, Dhoom Dhadaka, Hum Paanch, Yes Boss, Karan Arjun, and Pyaar Kiya To Darna Kya) जैसी कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में अपनी पहचान बनाई है।

Explore our articles