
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे ने रेल एवं सड़क (Western Railway) उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना के उन्नयन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सामाख्याली–पालनपुर सेक्शन (Samakhiali–Palanpur section) में ट्रैक नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। यह कार्य वराही और वाघपुरा स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 113 (OHE 130/38-40) पर किया जाएगा। रेलवे द्वारा प्लासर क्विक रिलेइंग सिस्टम (PQRS) (Plasser Quick Relaying System) मशीन के माध्यम से पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण (CTR) (Complete Track Renewal) किया जाएगा, जिससे ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार होगा।
12 दिनों तक रहेगा यातायात बंद
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रेलवे फाटक 4 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 15 मई 2026 को रात 10:00 (from 7:00 AM on May 4, 2026, until 10:00 PM on May 15) बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। कुल मिलाकर यह बंदी 12 दिनों तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं। यात्री पिपली–वराही के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 112 (OHE 129/28-30) तथा मानपुरा गांव के रास्ते आवागमन कर सकते हैं।


