
मुंबई : (Mumbai) रितेश देशमुख ने हाल ही में आशा भोसले के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद किया। उन्होंने बताया कि आशा भोसले ने उन्हें फिल्म ‘राजा शिवाजी’(‘Raja Shivaji’) के लिए आशीर्वाद दिया था और रिलीज के बाद इसे देखने की इच्छा भी जताई थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
मैं उन्हें ‘आशा आई’ कहकर बुलाता हूं
आशा भोसले से मिले प्यार और अपनापन के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, ‘जब वह मुझसे मिलीं, उन्होंने मेरे सिर पर ऐसे हाथ फेरा जैसे एक मां अपने बच्चे पर फेरती है। मैं उन्हें ‘आशा आई (’Asha Aai’) कहकर बुलाता था, आज भी उसी नाम से बुलाता हूं।’
अपनी एक प्यारी याद शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘बातों-बातों में उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तुम्हें क्या पसंद है? तुम क्या खाते हो?’ मैंने जो बताया, उन्होंने वही खाना अपने हाथों से बनाया और मुझे घर बुलाया। मैं वहां गया, हमने साथ खाना खाया और ढेर सारी बातें कीं।’
‘राजा शिवाजी’ फिल्म देखना चाहती थीं आशा ताई
अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में बात करते हुए रितेश भावुक हो गए और उनकी आखिरी बातचीत को याद किया। जब आशा ताई ने रितेश को कॉल करके कहा था कि ‘आशीर्वाद देती हूं तुम्हें, तुम अच्छी फिल्म बनाओ। मुझे देखनी है जब फिल्म रिलीज होगी।’
रितेश ने बताया कि दो हफ्ते पहले आशा ताई के परिवार से मुझे फोन आया कि उनकी इच्छा थी कि वह यह फिल्म जरूर देखें।’ आखिर में इमोशनल होते हुए रितेश ने कहा, ‘दुर्भाग्य से आशा आई यह फिल्म नहीं देख पाएंगी।’
‘राजा शिवाजी’ के बारे में
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के निर्देशक रितेश देशमुख हैं। वह इसमें लीड रोल में भी हैं। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इसके निर्माता हैं। यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 1 मई को रिलीज हुई है।


