
जम्मूतवी : (Jammu Tawi) जम्मू-कश्मीर के रेल इतिहास (railway history of Jammu and Kashmir) में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई, जब जम्मूतवी से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा (Vande Bharat Express service) का भव्य शुभारंभ किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Railway Minister Ashwini Vaishnaw, Union Minister of State Dr. Jitendra Singh, and Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सीधा और तेज संपर्क स्थापित करेगी।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, सतपाल शर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह, विक्रम रंधावा और युधवीर सेठी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे समारोह का माहौल उत्सवपूर्ण बन गया।
नया इतिहास रचा गया: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे “नया इतिहास” बताते हुए कहा कि यह परियोजना ‘कनेक्टिविटी से विकास’ (“Connectivity to Development.”) की नीति को साकार करती है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इस मार्ग पर 8 कोच के बजाय 20 कोच वाली आधुनिक वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जून 2025 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (Udhampur–Srinagar–Baramulla rail link in June 2025) खुलने के बाद अब तक लगभग 2.28 लाख टन माल ढुलाई हो चुकी है। वहीं, श्रीनगर–कटरा वंदे भारत सेवा के जरिए 1022 ट्रिप्स में करीब 5.5 लाख यात्री सफर कर चुके हैं।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस ‘विंटराइज्ड’ ट्रेन
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ‘विंटराइजेशन’ तकनीक से लैस है, जिससे यह ट्रेन बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान में भी सुचारु रूप से चल सकेगी। इसमें गर्म विंडशील्ड और विशेष हीटिंग सिस्टम लगाए गए हैं। करीब 267 किलोमीटर की दूरी अब मात्र 4 से 5 घंटे में पूरी होगी।
2 मई से नियमित संचालन, दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी
जम्मू और श्रीनगर के बीच बहुप्रतीक्षित रेल सेवा का नियमित संचालन 2 मई 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को सप्ताह में छह दिन यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें ट्रेन संख्या 26401/26402 (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 06:20 बजे जम्मू से प्रस्थान कर 11:10 बजे श्रीनगर पहुँचेगी और वापसी में दोपहर 14:00 बजे श्रीनगर से चलकर शाम 18:50 बजे जम्मू लौटेगी। वहीं, दूसरी सेवा ट्रेन संख्या 26403/26404 (बुधवार को छोड़कर) सुबह 08:00 बजे श्रीनगर से चलकर दोपहर 12:40 बजे जम्मू पहुँचेगी और फिर दोपहर 13:20 बजे जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना होगी।
चेनाब और अंजी ब्रिज का निरीक्षण
उद्घाटन के बाद रेल मंत्री ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब ब्रिज, (Chenab Bridge) अंजी ब्रिज और श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन (Anji Bridge and the Shri Mata Vaishno Devi Katra station) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की।


