spot_img

London : जैक ड्रैपर चोट के कारण बाहर

London: Jack Draper Ruled Out Due to Injury

लंदन : (London) दुनिया के 28वें नंबर के ब्रिटेन के जैक ड्रैपर (Britain’s Jack Draper, currently ranked world No. 28) घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस (French Open) सहित बाकी क्ले कोर्ट सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 24 साल के जैक ड्रैपर को जून के ग्रास कोर्ट सीजन में वापसी की उम्मीद है। हालांकि तब तक उनके दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों से बाहर होने की आशंका है। वह दाएं घुटने में टेंडन की समस्या के कारण इस महीने की शुरुआत में बार्सिलोना में सीजन के अपने एकमात्र क्ले कोर्ट मैच से रिहट गए थे। फिर उन्होंने मैड्रिड और रोम में लगातार दो एटीपी 1000 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, लेकिन उम्मीद जताई कि वह फ्रेंच ओपन के लिए फिट हो जाएंगे।

Explore our articles