spot_img

Horsens : बीडब्ल्यूएफ परिषद के सदस्य खिलाड़ियों के समस्याएं उठाएंगी सिंधु

Horsens: Sindhu to Raise Players' Issues as BWF Council Member

होर्सेंस : (Horsens) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (Two-time Olympic medalist PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) (World Badminton Federation) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है। उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया। सिंधु ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष (Chair of the BWF Athletes’) के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है। वह आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थीं। उन्होंने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया जिससे उनके कार्यकाल की शुरुआत हुई। सिंधु ने इस अवसर पर कहा, दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है। बैडमिंटन ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे खुशी है कि मुझे इस क्षमता से भी खेल की सेवा करने का मौका मिल रहा है। विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Explore our articles