
रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत का आदेश
नवी मुंबई : (Navi Mumbai) नवी मुंबई महानगरपालिका के उपायुक्त कैलास गायकवाड़ (Kailas Gaikwad, the Deputy Commissioner) को भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने 24 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ने 42 (Anti-Corruption Bureau) हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
भुगतान मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण विभाग (Encroachment Department) से जुड़े एक बिल के भुगतान को मंजूरी देने के बदले आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ठेकेदार दशरथ सुरवते, 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच ऐरोली क्षेत्र में किए गए कार्यों का भुगतान पाने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी भुगतान के एवज में 42 हजार रुपये की मांग की गई।
एसीबी की कार्रवाई, दफ्तर में पकड़ा गया आरोपी
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मंगलवार को मनपा मुख्यालय की तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय में गायकवाड़ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में
बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 24 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। मामले की आगे की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) द्वारा की जा रही है, और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


