
कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी
नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में तेज गिरावट देखने को मिली। देशभर के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये से 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता रहा, वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये से 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना रहा। चांदी की कीमत में एक दिन में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में इसका भाव घटकर 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
24 कैरेट की कीमत 1.55 रुपये तोला
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये और 22 कैरेट 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,320 रुपये और 22 कैरेट 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के प्रमुख बाजार चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर और 22 कैरेट 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये और 22 कैरेट 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।
उत्तर भारत में भी दिखा समान रुख
मध्य और उत्तर भारत के बाजारों में भी समान रुझान देखने को मिला। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,55,320 रुपये तथा 22 कैरेट 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा, जबकि लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। दक्षिण और पूर्वी राज्यों के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी 24 कैरेट सोना लगभग 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना रहा, जिससे देशभर में कीमतों में एक समान नरमी का संकेत मिला।


