spot_img

Kathmandu : नेपाल के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग (Nepal’s Home Minister, Sudan Gurung) ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह फैसला अपने वित्तीय निवेशों (शेयरों) को लेकर उठे सवालों के बीच नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए लिया, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। फेसबुक पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए गुरुंग ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और नैतिक मानकों को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का भरोसा किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण होता है।

जनता के सवालों को बताया गंभीर
गुरुंग ने अपने पोस्ट में स्वीकार किया कि पिछले कुछ समय से उनकी संपत्ति और शेयरों को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की चिंताओं को उन्होंने गंभीरता से लिया और इसी वजह से पद छोड़ना उचित समझा। उन्होंने ‘जेन जेड’ (‘Gen Z’ movement) आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के युवा पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। गुरुंग ने कहा कि नेतृत्व को हमेशा जवाबदेह रहना चाहिए और नैतिकता ही सही रास्ता दिखाती है।

Explore our articles