spot_img

Mumbai : ‘सिटाडेल सीजन-2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा प्रियंका का एक्शन

Mumbai: 'Citadel Season 2' Trailer Released; Priyanka's Action Returns

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। साल 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन के बाद अब ‘सिटाडेल सीजन-2’ (Citadel Season 2) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक बार फिर प्रियंका दमदार जासूस नादिया सिंह के किरदार में नजर आ रही हैं। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन और स्टैनली टुची (Richard Madden and Stanley Tucci) भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं।

जारी ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार नादिया सिंह और बर्नार्ड ऑर्लिक (Nadia Sinh and Bernard Orlick) की टीम एक नए और बेहद खतरनाक वैश्विक खतरे का सामना करने वाली है। दूसरी ओर, सिटाडेल एजेंसी को खत्म करने की कोशिश में जुटा संगठन ‘मैंटिकोर’ पहले से ज्यादा ताकतवर रूप में सामने आता है। ट्रेलर में एक्शन, साजिश और रहस्य का ऐसा मेल दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

‘सिटाडेल सीजन-2’ में कुल सात एपिसोड होंगे, जिनका प्रीमियर 6 मई से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। नए सीजन में जैक रेनर, मैट बेरी और मर्ले डैंड्रिज जैसे कलाकार भी शामिल हुए हैं, जिससे कहानी को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

New Delhi : इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार स्टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय...

Explore our articles