spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

New Delhi: Signs of Weakness from Global Markets; Mixed Trading in Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा शांति वार्ता के दूसरे राउंड के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर देने की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 292.96 अंक यानी 0.59 प्रतिशत गिर कर 49,149.60 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.63 प्रतिशत टूट कर 7,064.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 144.43 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,259.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 220.27 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49,369.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार (European markets) में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 110.99 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,498.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 95.33 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़क कर 8,235.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 146.93 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 24,270.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) आज 410.16 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,015.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 232.83 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,582 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.24 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,095.07 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत उछल कर 1,486.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 174 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,401 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4992.05 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स (Hang Seng Index) में आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 299.48 अंक यानी 1.14 प्रतिशत फिसल कर 26,188 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 0.13 प्रतिशत लुढ़क कर 7,549.27 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 6,387.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Kathmandu : नेपाली नागरिक अमृत झा अभी भी ईरान की जेल में बंद

विदेशमंत्री खनाल पर रिहाई की गलत जानकारी देने का आरोपकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister, Sisir Khanal) पर नेपाली...

Explore our articles