spot_img

Prayagraj : मॉडलशॉप में लगी आग, जनहानि की सूचना नहीं

Prayagraj: Fire Breaks Out in Model Shop; No Reports of Casualties

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले ​​(Uttar Pradesh’s Prayagraj district) में स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्रिका चौराहे के समीप स्थित एक दुकान में सोमवार भोर में आग लगा गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव (Ram Asre Yadav, the Station House Officer) ने बताया कि सोमवार भोर में पत्रिका चौराहे के समीप स्थित एक माडल शाप में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिर भी स्पष्ट कारण जानने के लिए अग्नि शमन विभाग (fire department) अभी जांच कर रहा है। आग से जनहानि की सूचना नहीं है।

Explore our articles