
मुंबई : (Mumbai) निखिल सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्वयंभू’ का पहला गीत ‘आजा धीरारा’ (‘Aaja Dheerara,’ from Nikhil Siddhartha’s highly anticipated film ‘Swayambhu) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर के बाद अब इस वॉर सॉन्ग ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। गाने में निखिल एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनका आक्रामक अंदाज और भव्य प्रस्तुति दर्शकों को आकर्षित कर रही है। फिल्म के विजुअल्स और बड़े स्तर की झलक ने इसे पहले ही साल 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
‘आजा धीरारा’ को रवि बसरूर (‘Aaja Dheerara’ has been composed by Ravi Basrur) ने संगीत दिया है, जो अपने दमदार बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं। यह गीत एक युद्ध घोष की तरह सामने आया है, जिसमें जोश, पराक्रम और ऐतिहासिक भावना का मिश्रण दिखाई देता है। निखिल के एक्शन मूव्स और गाने की सिनेमैटिक प्रस्तुति फिल्म की भव्यता को और मजबूत करती है। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निर्देशक भरत कृष्णमाचारी (Directed by Bharat Krishnamachari) की यह फिल्म भारत के स्वर्णिम अतीत से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी एक ऐसे योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समुद्री शक्ति और रणनीति के दम पर साम्राज्य को नई पहचान देता है। फिल्म में भारतीय सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव को बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी में ‘सेंगोल’ जैसे प्रतीक को भी प्रमुखता दी गई है।
फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी बेहद मजबूत माना जा रहा है। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ से जुड़े अनुभवी तकनीशियन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिससे ‘स्वयंभू’ को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। करीब 170 दिनों तक चली शूटिंग के बाद अब फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। गाने की रिलीज के बाद साफ है कि मेकर्स दर्शकों को एक भव्य ऐतिहासिक सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं।


