spot_img

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कल ईरान के संबंध में राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Washington: US President Trump to Address the Nation Tomorrow Regarding Iran

वाशिंगटन : (Washington) व्हाइट हाउस ने आज घोषणा की है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह ईरान के संबंध में देश को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान (US, Israel, and Iran) के बीच छिड़ी जंग के बीच व्हाइट हाउस की इस घोषणा से यह साफ है कि ट्रंप कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (White House Press Secretary Karoline Leavitt) ने आज सुबह एक्स पोस्ट पर लिखा, ”देखना न भूलें। कल रात 9 बजे (पूर्वी समय ‘ईटी’) राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।” कैरोलिन की पोस्ट ऐसे समय पर आई है जब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बात चल रही है। हालांकि ईरान ने इससे इनकार किया है। उसने यह जरूर माना है कि मध्यस्थों के जरिये दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान प्रदान हुआ है।

Explore our articles