spot_img

Mumbai : रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का निधन

Mumbai: Former Chairman of Raymond Group, Vijaypat Singhania, Passes Away

मुंबई : (Mumbai) रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania, the former Chairman of the Raymond Group) का शनिवार शाम 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। बताया गया है कि उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनके पुत्र एवं रेमंड समूह के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया —(Gautam Singhania, the current Chairman and Managing Director of the Raymond Group) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार आज (रविवार) किया गया।। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है और उन्हें एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में याद किया जा रहा है।

विजयपत सिंघानिया को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान (Padma Bhushan award) से सम्मानित किया गया था। वे उद्योग क्षेत्र के साथ-साथ विमानन के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान रखते थे और एक उत्साही पायलट के रूप में जाने जाते थे।

गुब्बारे के जरिए आसमां को छूने का विश्व रिकार्ड
उन्होंने गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। उनके नेतृत्व में रेमंड समूह ने उल्लेखनीय विस्तार किया। उन्होंने लगभग दो दशकों तक, वर्ष 2000 तक, कंपनी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

इसके बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी अपने पुत्र गौतम सिंघानिया को (Gautam Singhania) सौंप दी और अपनी लगभग 37 प्रतिशत हिस्सेदारी भी उन्हें हस्तांतरित कर दी। उनके नेतृत्व और योगदान को भारतीय उद्योग जगत में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles