
जगदलपुर : (Jagdalpur) बस्तर संभाग के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर (Maa Danteshwari Airport in Jagdalpur, located in the Bastar division) से संचालित होने वाली उड़ानों का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नए समय-निर्धारण के तहत विभिन्न दिनों में हैदराबाद और रायपुर (Hyderabad and Raipur) के लिए उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
एयरपोर्ट प्रबंधन (airport management) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ानें (Indigo flights) बुधवार, शनिवार और रविवार को हैदराबाद से दोपहर 3:55 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी, जबकि वापसी में यह उड़ान 3:35 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। इसके अलावा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंडिगो की एक अन्य उड़ान दोपहर 3:55 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और 4:25 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
वहीं, एलायंस इंडिया (Alliance Air flights) की उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हैदराबाद से सुबह 9:10 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद यह विमान 9:35 बजे रायपुर के लिए रवाना होगा। दोपहर में रायपुर से लौटकर यही उड़ान 3:20 बजे पुनः जगदलपुर पहुंचेगी और 3:45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।
एयरपोर्ट के अधिकारी विदेश कुमार गुप्ता (Videsh Kumar Gupta) के अनुसार, नए शेड्यूल से बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को हैदराबाद और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही, अन्य बड़े शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी यात्राओं में लाभ मिलने की उम्मीद है।


