
सूरत : (Surat) सूरत स्टेशन (Surat Station) पर प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3 और 4 के बीच थ्रू रूफ लॉन्चिंग (‘Through Roof Launching’) के पुनर्विकास कार्य के कारण 30 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Chief Public Relations Officer Vineet Abhishek) के अनुसार, इस 30 दिवसीय कार्य के चलते ट्रेन संख्या 12935 (बांद्रा टर्मिनस-सूरत) और ट्रेन संख्या 20926 (अमरावती-सूरत) सूरत के बजाय उधना स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 20925 (सूरत-अमरावती) सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी, जिससे ये ट्रेनें सूरत और उधना के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।


