spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजारः सोने में तेजी, चांदी में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली :  (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सप्ताहांत के कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार रुझानों के अनुसार, सोना प्रति 10 ग्राम करीब 170 से 180 रुपये तक महंगा हुआ है, वहीं चांदी में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। हाजिर सोना करीब 4,416 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहा, जबकि चांदी फिसलकर लगभग 68.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,720 रुपये से 1,44,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,660 रुपये से 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता दिखा। चांदी की कीमत घटकर दिल्ली सर्राफा बाजार में करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

लखनऊ, दिल्ली में 1.44 लाख रुपये तोला
शहरवार कीमतों की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना लगभग 1,44,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1,44,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में भी इसी के आसपास के भाव देखने को मिले।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की ओर बढ़ती रुचि के चलते सोने में मजबूती बनी हुई है, 
New Delhi: Bullion Market – Gold Rises, Silver Sees Sharp Declineजबकि औद्योगिक मांग में कमजोरी के कारण चांदी के दाम पर दबाव देखा जा रहा है।

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सप्ताहांत के कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार रुझानों के अनुसार, सोना प्रति 10 ग्राम करीब 170 से 180 रुपये तक महंगा हुआ है, वहीं चांदी में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। हाजिर सोना करीब 4,416 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहा, जबकि चांदी फिसलकर लगभग 68.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,720 रुपये से 1,44,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,660 रुपये से 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता दिखा। चांदी की कीमत घटकर दिल्ली सर्राफा बाजार में करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

लखनऊ, दिल्ली में 1.44 लाख रुपये तोला
शहरवार कीमतों की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना लगभग 1,44,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1,44,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में भी इसी के आसपास के भाव देखने को मिले।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की ओर बढ़ती रुचि के चलते सोने में मजबूती बनी हुई है, जबकि औद्योगिक मांग में कमजोरी के कारण चांदी के दाम पर दबाव देखा जा रहा है।

Explore our articles