spot_img

Chennai : डीएमके प्रत्याशियों की सूची जारी

Chennai: DMK Releases List of Candidates

चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (Tamil Nadu Assembly elections) को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (Chief Minister and DMK Chief M.K. Stalin) ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। कुल 234 विधानसभा सीटों में से डीएमके खुद 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। इस एलान के साथ ही स्टालिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी पार्टी की मजबूत पकड़ को बरकरार रखना चाहते हैं।

डीएमडीके को 10 सीटें
इस बार सबसे बड़ा उलटफेर डीएमडीके को लेकर देखने को मिला है। पार्टी को 10 सीटें आवंटित की गई हैं। अन्य सहयोगियों में वीसीके को 8, सीपीआई और सीपीआई-एम को 5-5 सीटें, जबकि एमडीएमके को 4 सीटें मिली हैं। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ रखने वाली पार्टी आईयूएमएल और एमएमके (IUML and MMK—partie) को 2-2 सीटें दी गई हैं। एमजेके और एसडीपीआई को 1-1 सीट दी गई हैं।

बोडिनायकन्नूर से चुनाव लड़ेंगे पनीरसेल्वम
इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा ओ पनीरसेल्वम (Panneerselvam) की हो रही है। कभी एआईएडीएमके के कद्दावर नेता रहे पनीरसेल्वम अब डीएमके गठबंधन की ओर से बोडिनायकन्नूर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्टालिन ने पनीरसेल्वम को अपने पाले में लाकर दक्षिण तमिलनाडु के ‘मुकुलथोर’ (‘Mukkulathor’) वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी कर ली है।

Explore our articles