
फ्लोरिडा : (Florida) अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के (Lionel Messi) मौजूदा क्लब इंटर मियामी ने अपने नए स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा है। 38 वर्षीय मेसी ने 2023 में इस एमएलएस क्लब (MLS club in 2023) के साथ करार किया था। वह इस फ्लोरिडा क्लब के लिए 82 गोल के साथ रिकॉर्ड गोल करने वाले और 53 में मदद करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लब ने 26,700 दर्शकों की क्षमता वाले नए स्टेडियम में एक सक्रिय खिलाड़ी को इस तरह सम्मानित करने का अनोखा कदम उठाया है। इंटर मियामी 4 अप्रैल को नए स्टेडियम में अपना पहला मैच ऑस्टिन एफसी के खिलाफ (Inter Miami is set to play its inaugural match at the new stadium against Austin FC on April 4) खेलने के लिए तैयार है।


