spot_img

Madhepura : रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, चार की मौत

Madhepura: Car Crashes Through Railing and Plunges into River; Four Dead

मधेपुरा : (Madhepura) बिहार के मधेपुरा (Madhepura district of Bihar) जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की तलाश के बाद उसकी भी मृत्यु की पुष्टि की गई। हादसा उस समय हुआ जब चार दोस्त दीनाभद्री मेला (Dinabhadri Fair) देखकर कार से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक शुक्रवार रात करीब नौ बजे मेला देखकर मधेपुरा लौट (Madhepura from the fair around 9:00 PM on Friday) रहे थे। देर रात लगभग 12:30 बजे अरार थाना क्षेत्र स्थित पुल पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन युवकों के शव निकाले गए। बाद में चौथे युवक की भी तलाश कर उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

हादसे में मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28) निवासी वार्ड-23 स्टेशन चौक, मधेपुरा; अंकित कुमार (27) निवासी मोकमा, थाना बसनही, जिला सहरसा; बसंत कुमार निवासी सौरबाजार, सहरसा; तथा सागर कुमार निवासी जयपालपट्टी, मधेपुरा (Ghanshyam Kumar (28), a resident of Ward-23, Station Chowk, Madhepura; Ankit Kumar (27), a resident of Mokma (Basanhi Police Station area), Saharsa district; Basant Kumar, a resident of Saurbazar, Saharsa; and Sagar Kumar, a resident of Jaipalpatti, Madhepura) के रूप में हुई है। सभी आपस में मित्र थे।

तेज रफ्तार के कारण बिगड़ा संतुलन
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और पुल पर वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के एयरबैग खुल गए और शीशे चकनाचूर हो गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Explore our articles