spot_img

Thane : टी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने पकड़ी करोड़ों की खेप4.12 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Thane: Anti-Narcotics Squad Seizes Consignment Worth Crores
MD Drugs Worth ₹4.12 Crore Confiscated; 3 Traffickers Arrested

ठाणे : (Thane) ठाणे पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (Anti-Narcotics Cell) ने शहर को ‘ड्रग-मुक्त’ बनाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 4 करोड़ 12 लाख रुपये की भारी-भरकम कीमत वाली एमडी (MD) ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के प्रमुख गिरीश पाटिल (Girish Patil, the chief of the Anti-Narcotics Squad) को 23 मार्च 2026 की शाम एक विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने एमटीएनएल (MTNL) चरई इलाके में घेराबंदी की। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो युवकों को पकड़ा, जिनकी तलाशी लेने पर करोड़ों की ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सोहेल दिलीप खान (26) और रोहित विलास सीतापुरे (21) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 किलो 56 ग्राम एमडी पाउडर मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सप्लायर और खरीदार की तलाश
पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ और उनके पिछले रिकॉर्ड खंगालने के बाद, पुलिस ने इस नेटवर्क के तीसरे साथी राजेश हदावले (23) को भी कोपरी इलाके से दबोच लिया। ठाणे कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 28 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। अब पुलिस की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहाँ से लाई गई थी? पुलिस उस ‘मास्टरमाइंड’ की तलाश कर रही है जिसने यह खेप मुहैया कराई और उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जिन्हें यह बेची जानी थी। ठाणे पुलिस इसे एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा मान रही है।

पुलिस की अपील
ठाणे पुलिस आयुक्त के आदेश पर शहर भर में ‘नशा मुक्त अभियान’ (‘Drug-Free Campaign’) चलाया जा रहा है। पुलिस ने ठाणे निवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें ड्रग्स की बिक्री, स्टोरेज या इस्तेमाल के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड या क्राइम ब्रांच को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Explore our articles