spot_img

New Delhi : वैश्विक बाजार में तेजी से चांदी की चमक बढ़ी

New Delhi: Silver's Luster Rises Sharply in the Global Market

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में हाजिर चांदी ने आज एक बार फिर जबरदस्त छलांग लगाई है। चांदी ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ की थी। जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा, वैसे-वैसे चांदी की कीमत में भी इजाफा होता चला गया। फिलहाल दोपहर बारह बजे चांदी ओपनिंग लेवल से करीब 15 हजार रुपये की छलांग लगा कर देश के ज्यादातर हिस्सों में ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक या उसके करीब पहुंच गई है।

देश के अलग अलग हिस्सों में चांदी आज 14,800 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 18,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। भाव में आई इस तेजी के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 2,49,800 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 14,800 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज एक बार फिर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता (Mumbai, Ahmedabad, and Kolkata) में चांदी 2,49,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

बेंगलुरु में चांदी 2,50,300 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,49,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद में चांदी 18,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत आज चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु 18,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

आज अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कमोडिटी एक्सचेंज इंक (Commodity Exchange Inc) (COMEX) पर भी इन दोनों चमकीली धातुओं के भाव में उछाल की स्थिति बनी हुई है।भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे कॉमेक्स पर अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 148.50 डॉलर यानी 3.38 प्रतिशत उछल कर 4,550.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इसी तरह मई में डिलीवरी वाली चांदी 3.76 डॉलर यानी 5.41 प्रतिशत की छलांग लगा कर 73.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन (bullion market expert Mayank Mohan) का कहना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी आने की उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत को काफी सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना और चांदी के भाव में तो तेजी आई ही है, अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कमोडिटी एक्सचेंज इंक (COMEX) पर भी इन दोनों चमकीली धातुओं के भाव में उछाल की स्थिति बनी हुई है। मयंक मोहन के अनुसार डॉलर के प्रति निवेशकों के आकर्षण में आई कमी ने सोना चांदी की कीमत को हवा दी है। इसके साथ ही औद्योगिक मांग बढ़ने की संभावना की वजह से चांदी की कीमत को काफी सपोर्ट मिला है।

Explore our articles