
मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए थे। हालांकि, अब उनकी टीम ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बताया है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह हादसा 24 मार्च को एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण (Ram Charan) को एक आंख के ऊपर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। टीम के सूत्र ने स्पष्ट किया कि चोट आंख में नहीं, बल्कि उसके ऊपर लगी है और अभिनेता की आंख पूरी तरह सुरक्षित है। इस खबर के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
चोट लगने के बावजूद राम चरण ने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया और वह जल्द ही सेट पर लौट आए। ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना (directed by Buchi Babu Sana) कर रहे हैं और इसमें जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत होगा और इसमें शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु (A.R. Rahman, with Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu, and Divyenndu) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर जारी किए जाने की संभावना है


