spot_img

New Delhi : कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस को कार्यालय खाली करने का नोटिस

New Delhi: Eviction Notice Issued to Congress and Indian Youth Congress Offices

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड का बंगला और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस में पार्टी को 28 मार्च तक खाली करने का समय दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस एस्टेट विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस ने पिछले वर्ष अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ (Indira Bhawan) का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी की गतिविधियां 24 अकबर रोड वाले पुराने कार्यालय से पहले की तरह ही चल रही थीं। अब विभाग ने इस पर नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि साल 1978 से 24 अकबर रोड का बंगला कांग्रेस मुख्यालय के रूप में कार्य करता रहा है। पूरे 48 वर्षों तक यहां पार्टी का दफ्तर चला और तमाम रणनीतियां तय हुईं। पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग स्थित ‘इंदिरा भवन’ में अपना नया मुख्यालय बनाया, लेकिन अकबर रोड वाले बंगले से अभी भी पार्टी की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

Explore our articles