
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है, जिससे साफ है कि इसकी कमाई अभी थमने वाली नहीं है। हालांकि छठे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म 600 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को 56.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह छह दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 919 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है, जो इसकी जबरदस्त सफलता को दर्शाता है।
वहीं, पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh) को बॉक्स ऑफिस पर गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ने छठे दिन केवल 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। शुरुआती अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है और ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच इसकी पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है।


