spot_img

Bengaluru : विराट कोहली आईपीएल के लिए तैयार

Bengaluru: Virat Kohli Ready for the IPL

बेंगलुरू : (Bengaluru) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 के लिए तैयार हैं। वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) (RCB) से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रसंशकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, ”हर बार जब मैं ये जर्सी (RCB) पहनता हूं, तो मैं पूरी तरह अपने आप को झोंक देता हूं। मैं एक और स्पेशल चेज के लिए तैयार हूं।”

फ्रेंचाइजी ने वीडियो को शेयर करते हुए संदेश दिया कि कोहली अपने घर बेंगलुरु लौट आए हैं और एक और नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। आरसीबी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”वक्त गुजरा, सीजन बदले, लेकिन यह शहर? अब भी उसका है। यह सिंहासन? अब भी उसका है।

‘एकमात्र सच्चे राजा’ के लिए हमारा प्यार, हर गुजरते दिन के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है। हमारे विराट कोहली वापस वहीं लौट रहे हैं, जहां के वे हैं- अपने घर, बेंगलुरु- एक नई कहानी लिखने के लिए।”

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru) में खेला जाएगा। आरसीबी का लक्ष्य खिताब का बचाव करना और इतिहास दोहराना होगा।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले सीजन में 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल थे।कोहली 267 आईपीएल मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 8,661 रन बना चुके हैं।

New Delhi : एचडीएफसी बैंक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, गिरावट से निवेशक चिंतित

नई दिल्ली : (New Delhi) HDFC Bank (Shares of HDFC Bank) के अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Part-time Chairman, Atanu Chakraborty) के इस्तीफे के बाद...

Explore our articles