spot_img

Mumbai : ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज

Mumbai: 'Matrubhoomi's' New Song 'Chaand Dekh Lena' Released

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सलमान खान (actor Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ (formerly titled ‘Battle of Galwan’) भले ही इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही हो, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म से रोमांटिक गाना ‘चांद देख लेना’ (Chaand Dekh Lena) जारी कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

रोमांस और भावनाओं से भरा गीत

ईद के खास मौके पर रिलीज हुआ यह गाना प्रेम की अटूट शक्ति को दर्शाता है। गाने में चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) भी नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके दृश्य सलमान के पुराने हिट गीत जलते दिए की याद दिलाते हैं।

हिमेश रेशमिया का संगीत, समीर अंजान के बोल

गाने को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इसे निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी (Nihal Tauro and Ankona Mukherjee) ने अपनी आवाज दी है। गाने को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “आज आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, कोई बात नहीं… मातृभूमि का चांद देख लेना… मे वार रेस्ट इन पीस।”

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ अगस्त 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस गाने ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

Explore our articles