spot_img

Kathmandu : नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा ने ली हार की जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

Kathmandu: Nepali Congress President Gagan Thapa Takes Responsibility for Defeat, Resigns

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा (Nepali Congress President Gagan Thapa) ने प्रतिनिधि सभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। थापा ने अपना इस्तीफा उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा को सौंपा। पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (Central Working Committee) की बैठक में इस्तीफे पर फैसला किया जाएगा।

पार्टी उपाध्यक्ष शर्मा ने आज एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष गगन थापा इस्तीफा देना दुखद है। इस पर फैसला कल होने वाली केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया जाएगा।

गगन थापा को 11 से 14 जनवरी तक काठमांडू के भृकुटीमंडप में आयोजित विशेष महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, इस महाधिवेशन की वैधता को तत्कालीन अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा और कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड्का –(President Sher Bahadur Deuba and Acting President Purna Bahadur Khadka) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और यह मामला अभी विचाराधीन है।

महाधिवेशन के तुरंत बाद नेपाली कांग्रेस चुनाव में उतरी, जहां पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के सभी बड़े नेता एवं पदाधिकारी इस चुनाव में पराजित हो गए हैं। इतना ही नहीं पार्टी अध्यक्ष थापा स्वयं भी चुनाव हार गए हैं। थापा को सर्लाही-4 से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (Rastriya Swatantra Party) के उम्मीदवार डॉ. अमरेश सिंह ने पराजित किया। कर दिया।

Shimla : हिमाचल विधानसभाः आउटसोर्सिंग पर टकराव बजट सत्र के दौरान सत्ता-विपक्ष के बीच हुई तकरार

शिमला : (Shimla ) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session of the Himachal Pradesh Legislative Assembly) में गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों का...

Explore our articles