spot_img

New Delhi : भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ीं दो बांग्लादेशी नौकाएं, 35 मछुआरे गिरफ्तार

भारतीय ईईजेड में पकड़े गए मछुआरे फ्रेजरगंज की मरीन पुलिस को सौंपे गए
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) (आईसीजी) भारत के समुद्री क्षेत्रों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाकर समुद्री कानून लागू करने को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में आईसीजी के जहाज ‘अनमोल’ (‘Anmol’) ने बंगाल की खाड़ी में दो बांग्लादेशी नावें पकड़कर 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी मछुआरे भारतीय एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) (Indian Exclusive Economic Zone) में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। इनके पास से 500 किलो मछलियां भी बरामद की गईं हैं। आईसीजी ने पिछले तीन महीनों में ऐसी 8 नावें पकड़ी हैं।

आईसीजी के कमांडेंट अमित उनियाल (ICG Commandant Amit Uniyal) ने बताया कि जहाज ‘अनमोल’ ने 16 दिसंबर को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में नियमित निगरानी के दौरान ऑपरेशन करते हुए भारतीय क्षेत्र के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए दो बांग्लादेशी नावों को पकड़ा। इन नावों पर सवार 35 मछुआरों को मैरीटाइम जोन ऑफ इंडिया एक्ट, 1981 के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया। दोनों नावों से मछली पकड़ने के सामान और लगभग 500 किलोग्राम मछलियां पकड़ी गईं, जिससे साफ पता चलता है कि भारतीय जल क्षेत्र के अंदर मछली पकड़ने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई नावों और 35 मछुआरों को हिरासत में लेकर 17 दिसंबर को लागू कानूनों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज की मरीन (Marine Police at Fraserganj on December 17) पुलिस को सौंप दिया गया। यह गिरफ्तारी भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने, गैर-कानूनी मछली पकड़ने को रोकने और इस क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। पिछले तीन महीनों में आईसीजी ने इसी तरह के उल्लंघन के लिए 170 क्रू सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाली 8 बांग्लादेशी (eight Bangladeshi fishing boats with 170 crew members for similar violations) नावों को पकड़ा था।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles