spot_img

Srinagar : जम्मू और कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, जोजिला दर्रा रहा सबसे ठंडा

श्रीनगर : (Srinagar) बुधवार रात जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जबकि जोजिला दर्रा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान -17 डिग्री सेल्सियस (Zojila Pass being the coldest, reaching -17 degrees Celsius) तक पहुंच गया।

कश्मीर संभाग के अवंतीपोरा में सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके बाद पुलवामा में -3.2 डिग्री सेल्सियस, पंपोर और बारामूला में -1.8 डिग्री सेल्सियस और शोपियां में -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। कुपवाडा में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में -0.3 डिग्री सेल्सियस, बडगाम और बांदीपोरा में -0.8 डिग्री सेल्सियस और गांदरबल में -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थलों पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमशः 0.4 डिग्री सेल्सियस और 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि सोनमर्ग में 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कुलगाम में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस कोकरनाग में 1.8 डिग्री सेल्सियस और काज़ीगुंड में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा, जम्मू शहर में 11.0 डिग्री सेल्सियस और जम्मू हवाई अड्डे पर 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कटरा में 12.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.7 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 9.5 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 5.0 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 8.8 डिग्री सेल्सियस, उधमपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, रामबन में 8.3 डिग्री सेल्सियस, सांबा में 7.1 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 3.0 डिग्री सेल्सियस, किश्तवाड में 8.6 डिग्री सेल्सियस, रियासी में 9.7 डिग्री सेल्सियस और डोडा में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Explore our articles