spot_img

Rewari : बिहार में बनेगी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकारः अर्जुन मुंडा

रेवाड़ी : (Rewari) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Former Jharkhand Chief Minister Arjun Munda) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। बिहार में दोबारा से पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार देर शाम रेवाड़ी के गांव राजपुरा निवासी पीएसओ एएसआई सतीश यादव के बेटे (son of PSO ASI Satish Yadav) के लग्न समारोह में शामिल होने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Former Chief Minister Arjun Munda) ने कहा कि राहुल गांधी जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे वोट चोरी के आरोप लगाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला बिहार की जनता करेगी, फिलहाल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने कई शासन देखे हैं और वे अभी तक कड़वे अनुभवों को भूले नहीं हैं। अब बिहार की जनता पूरी तरह सजग है और विकास को प्राथमिकता दे रही है। बिहार के विकास को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से बिहार में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विकास आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बिहार देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्य प्रगति के पथ पर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का आत्म-स्वाभिमान बढ़ा है और नई संभावनाएं उभर रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

Explore our articles