spot_img

Mumbai : “फर्जी बयान” मामले में राज ठाकरे ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा : भाजपा

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये (chief spokesperson Keshav Upadhyay) ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि “फर्जी बयान” मामले में उन्होंने (Raj Thackeray) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है।

केशव उपाध्ये आज मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) (MVA) और मनसे दोनों ने कल सत्य मार्च के दौरान “बेईमानी का एक नया स्तर” प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने झूठा आरोप लगाया था कि नवी मुंबई कमिश्नर के बंगले के पते पर 130 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला कलेक्टर ने पहले ही इस मामले को स्पष्ट कर दिया था, यह कहते हुए कि बंगले का उपयोग केवल मतदाता पंजीकरण के लिए एक लैंडमार्क के रूप में किया जाता था और सूचीबद्ध मतदाता आसपास के क्षेत्र के थे, न कि बंगले के। इसके बाद भी राज ठाकरे ने झूठ को फिर से दोहरा कर अपनी फजीहत करवाया है। उन्होंने राज ठाकरे पर कल दूसरा झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि राज ठाकरे ने कहा था कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार राजू पाटिल (party candidate Raju Patil) को उनके गांव में एक भी वोट नहीं मिला था जबकि आज केशव उपाध्ये ने कहा कि राजू पाटिल ने वहाँ बहुमत हासिल किया था। उन्होंने राज ठाकरे और मविआ के नेताओं से इस तरह की झूठे बयानों से दूर रहने का आवाह्न किया है।

Rajya Sabha Elections : भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।...

Explore our articles