मुलुंड : (Mulund) व्ही.पी.एम.आर. झेड शहा महाविद्यालय, मुलुंड (V.P.M.R. Z. Shah College, Mulund) में हिंदी दिवस के अवसर पर “हिंदी में रोजगार के सुनहरे अवसर” विषय पर मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
महाविद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं और हिंदी भाषा के प्रति अस्मिता की भावना को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आईं डॉ. कुसुम विश्वकर्मा (Dr. Kusum Vishwakarma) (Central Railway employee) ने हिंदी भाषा के माध्यम से उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पत्रकारिता, अनुवाद, लेखन, प्रशासनिक सेवाएं, डिजिटल मीडिया आदि क्षेत्रों में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें स्वरचित कविता, कवि रचित काव्य पाठ, गीत गायन और शायरी प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य अंजनीका उदय, विलास महाजन, कला शाखा की प्राध्यापक स्मिता जाधव, सीमा उघडे, हर्षा मोरे, नीलम विश्वकर्मा, मंगेश सावंत, नीरज कुमार, ज्योति थोरात सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। उनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की प्रेरणा महाविद्यालय के चेयरमैन चिन्निवार और सचिव कट्टेगरी के मार्गदर्शन से मिली।


