spot_img

Raipur : मंत्री केदार कश्‍यप पर मारपीट का आरोप‍ बदनाम करने की कोश‍िश : मंत्री टंकराम

रायपुर : (Raipur) मंत्री टंकराम वर्मा (Minister Tankaram Verma) ने रविवार काे वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप पर मारपीट के गंभीर आरोप काे बदनाम करने की कोश‍िश बताया है। उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस गलत मानसिकता का परिचायक है। वहीं साय सरकार में 14 मंत्र‍ियों की संख्‍या पर हाईकोर्ट में लगी याच‍िका को लेकर वर्मा ने कहा क‍ि संविधान और नियमों के अनुरूप ही सरकार काम कर रही है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि जगदलपुर सर्किट हाउस (Jagdalpur Circuit House) के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता केदार कश्यप पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले पर आज रविवार काे मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप को कांग्रेस बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गलत मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने मंत्री केदार कश्यप (Minister Kedar Kashyap) को सुलझा हुआ और गंभीर व्यक्ति बताया है।

हाईकोर्ट में साय कैबिनेट में 14 मंत्रि‍यों की संख्या पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए याचिका लगाई है। इसे लेकर मंत्री टंकराम वर्मा (Minister Tankaram Verma) ने कहा कि संविधान और नियमों के अनुरूप ही सरकार काम कर रही है। कांग्रेस को तो हर बात से तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तो स्वभाव ही विकास में रोड़ा पैदा करना है।

Explore our articles