मुंबई : (Mumbai) नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर-फिल्ममेकर धनुष ने अपनी बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल फिल्म ‘इडली कटई’ की शूटिंग (National Award winning actor-filmmaker Dhanush has completed the shooting of his much-awaited directorial film ‘Idli Kattai’) पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ नज़र आएंगी टैलेंटेड एक्ट्रेस शालिनी पांडे, जिन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ से शानदार डेब्यू किया था और अब हिंदी व साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में शालिनी धनुष के अपोज़िट एक बेहद अहम किरदार निभा रही हैं, (Shalini is playing a very important role opposite Dhanush) जो कहानी को गहराई और ताजगी देगा। उनके और धनुष के बीच की कैमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बताई जा रही है। एक सूत्र ने कहा, “फिल्म में दोनों की जोड़ी इतनी नैचुरल लगती है कि उनके बीच का अपनापन, टकराव और खामोशी तक दर्शकों के दिल को छू जाएगी।”
शालिनी का किरदार फिल्म की आत्मा माना जा रहा है (Shalini’s character is considered to be the soul of the film) क्योंकि कहानी की मज़बूत नींव उनके और धनुष के रिश्ते पर आधारित है। धनुष के अनोखे नैरेटिव स्टाइल और शालिनी की संवेदनशील अदाकारी के कारण ‘इडली कटई’ रिलीज़ से पहले ही इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है।
फैन्स अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि कब यह नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाएगी।


