रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ सरकार का कैबिनेट विस्तार (cabinet expansion of Chhattisgarh) की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार की शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका (Chhattisgarh Governor Raman Deka) ने तीनों विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है।
आज सुबह रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल डेका ने राजभवन में बड़े कार्यक्रम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने यहां पत्रकारों के मंत्रिमंडल विस्तार संबंधी सवाल के जवाब में कहा था कि कुछ तो होने वाला है। इस संबंध में भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला (BJP Legislative Party Whip Sushant Shukla) ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू (The swearing-in ceremony will start at 10.30 am) होगा। छत्तीसगढ़ की साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव (BJP State President Kiran Singhdev) ने भी पत्रकारों को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कल कुछ बड़ा होने के संकेत दिए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज में तीन नई सफेद फॉर्च्यूनर वाहन (three new white Fortuner vehicles) को तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज के अधिकारी राजेश अग्रवाल (Chhattisgarh State Garage official Rajesh Agarwal) ने बताया कि उन्हें तीन नए मंत्रियों के लिए तीन नई गाड़ियां तैयार करने का निर्देश मिला है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी तीन और मंत्री बनाए जा सकने का संकेत दिया है। नियमों के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस लिहाज से 90 विधायकों में 13 मंत्री बन सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं। अभी फिलहाल प्रदेश में साय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 11 मंत्री हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से (Chief Minister Vishnu Dev Sai met Governor Ramen Deka in Raj Bhavan) मुलाकात की थी। इस मुलाकात के साथ मंत्रिमंडल में विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बाद बीती देर शाम अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरू खुशवंत सिंह और दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाक़ात की थी।


