spot_img

Bareilly : डिजिटल अरेस्ट से बैंककर्मी महिला का रेस्क्यू, 42 घंटे तक फर्जी पुलिस बन ठगते रहे साइबर अपराधी

बरेली : (Bareilly) साइबर अपराधियों ने बैंककर्मी महिला गुलशन कुमारी (Gulshan Kumari) को पहलगाम आतंकी हमले में मददगार बताकर 42 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। ठगों ने आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आईएसआई ने सैटेलाइट फोन खरीदे और आतंकियों की फर्जी आईडी बनाई गई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने महिला से जेवर, नकद, एफडी समेत लगभग 70 लाख रुपये की मांग की। डर के माहौल में महिला घर में कैद रही। सोमवार को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति ने डीआईजी की टोपी और पुलिस वर्दी पहनकर खुद को पहलगाम पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। धमकी दी कि जानकारी किसी को न दें, वरना अंजाम बुरा होगा। तबीयत बिगड़ने पर ठगों ने एंबुलेंस और एनआईए अस्पताल (thugs also lured her with ambulance and NIA hospital) का झांसा भी दिया। पति के निधन के बाद अकेली रह रही महिला मानसिक दबाव में आ गई। गुरुवार को बेटी की सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य (SSP Anurag Arya) के निर्देश में एसपी सिटी मानुष पारीक (SP City Manush Pareek) टीम के साथ पहुंचे और महिला को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि वर्दी और रैंक मेल नहीं खा रहे थे, जिससे ठग की पहचान हो गई। पुलिस ने अपील की कि ऐसे कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

Explore our articles