spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (US and the European Union) के बीच ट्रेड डील फाइनल हो जाने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,389.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.33 प्रतिशत उछल कर 21,178.58 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,873.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार (US market) के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,081.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,800.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 247.14 अंक यानी 1.03 प्रतिशत टूट कर 23,970.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों (Asian markets) में आज आमतौर पर दबाव बना नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,226.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,634.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,689 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत फिसल कर 3,595.19 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 282.13 अंक यानी 1.10 प्रतिशत लुढ़क कर 25,280 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 241.64 अंक यानी 1.03 प्रतिशत टूट कर 23,171.34 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 321.27 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40,677 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times index) 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,222.36 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत फिसल कर 1,215.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles