spot_img

New Delhi : इनियान पन्नीरसेल्वम को राष्ट्रमंडल शतरंज में दो स्वर्ण

New Delhi: Iniyan Panneerselvam Wins Two Golds at Commonwealth Chess Championship

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम (Indian Grandmaster Iniyan Panneerselvam) ने श्रीलंका में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप (Commonwealth Chess Championship) में रैपिड और ब्लिट्ज दोनों खिताब जीतकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने दोनों प्रारूप में सात राउंड में 6.5 अंक हासिल करके दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रैपिड में ग्रैंडमास्टर श्रीहरि ने रजत और जीएम मित्राभा ने कांस्य हासिल किया। ब्लिट्ज में ग्रैंडमास्टर रोहित कृष्णा ने रजत और श्रीहरि ने कांस्य जीता। मित्राभा ने क्लासिकल वर्ग का खिताब जीता, जबकि श्रीलंका के रानिंदु लियानागे ने रजत और श्रीहरि ने कांस्य हासिल किया। 16 से 26 मई (May 16 to May 26) तक हुई प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, मालदीव, पाक, बांग्लादेश, कीनिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्कॉटलैंड और कनाडा के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Explore our articles