
कोयंबटूर : (Coimbatore) इटालियन अमेरिकी मोटर इंजीनियरिंग (Italian American Motor Engineering) (आईएएमई) की कार्टिंग प्रतियोगिता आईएएमई सीरीज इंडिया में भारत के पहले एफवन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन के बेटे शिव नील पर (Shreyas Neel—the son of India’s first Formula 1 driver, Narain Karthikeyan) सबकी नजर रहेगी। प्रतियोगिता में पांच राउंड होंगे। सीरीज का पहला राउंड 31 मई को यहां होगा जिसमें 34 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें खिलाड़ी मिनी अंडर-10, मिनी, जूनियर और सीनियर वर्गों में हिस्सा लेंगे। नील के अलावा रेहान खान रशीद और आरुतरन प्रभु (Rehan Khan Rashid and Aruthran Prabhu) (एशिया-प्रशांत चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता) भी आकर्षण का केंद्र होंगे। सीरीज का दूसरा चरण 28 जून को कोयंबटूर में ही होगा। तीसरा और चौथा चरण 31 जुलाई और 2 अगस्त को चेन्नई में होगा। ग्रैंड फिनाले (पांचवां राउंड) 30 अगस्त को बेंगलुरु (Grand Finale (the fifth round) will take place in Bengaluru on August 30) में होगा।


