spot_img

Jharkhand : देवघर में बस और ट्रक में टक्कर, 5 कांवड़ियों की मौत

देवघर : (Deoghar) देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर (gas cylinders) लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल है, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

डीआईजी अंबर लकड़ा ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है लगभग 12 से अधिक लोग घायल हैं। दुर्घटना का शिकार हुई बस श्रद्धालुओं को लेकर बाबा नगरी (Baba Nagari) से बासुकीनाथ जा रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। मृतकों और घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Mumbai : आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की खास तैयारी

मुंबई : (Mumbai) यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की बहुप्रतीक्षित महिला सुपरहीरो फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म का...

Explore our articles