spot_img

Lucknow : भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर प्रदेश

Lucknow: Uttar Pradesh Scorches Under Intense Heat

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी, उमस और लू का असर लगातार बना हुआ है। राजधानी लखनऊ (capital, Lucknow) समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

न्यूनतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। हालांकि बड़े मंगल के अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारे और जल सेवा शिविर लगने से लोगों को कुछ राहत मिली।
लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Lucknow, Kanpur, Agra, Prayagraj, Varanasi, Ballia, Sonbhadra, Mirzapur, Bundelkhand, and parts of Western Uttar Pradesh) के कई जिलों में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। गर्मी के साथ उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

एंटी साइक्लोन और शुष्क पछुवा हवा सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) के मुताबिक, मध्य भारत के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन के कारण गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं सक्रिय हैं। इसी वजह से प्रदेश में लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआउन्होंने बताया कि अब निचले क्षोभमंडल में पुरवाई हवाएं सक्रिय हो रही हैं और उत्तर भारत की ओर नया पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। दोनों मौसमी प्रणालियों के असर से 28 मई के आसपास प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। है।

Explore our articles