spot_img

Ballia : बलिया के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी का पद खाली

बलिया : (Ballia) बलिया का बेसिक शिक्षा विभाग९ (Basic Education Department of Ballia) इन दिनों वित्त एवं लेखाधिकारी विहीन है। इस कारण कई शिक्षकों और कर्मचारियों के जरूरी वित्तीय कार्य रुके पड़े हैं। हालांकि, बीएसए मनीष सिंह ने इसके लिए ठोस पहल की है।

31 मई के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग वित्त एवं लेखाधिकारी विहीन (Basic Education Department is without Finance and Accounts) है। वित्त एवं लेखाधिकारी मार्कण्डेय लाल के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त चल रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी से लगातार सम्पर्क में हूं। उन्हें इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। वह स्वयं भी इस दिशा में पहल कर रहे हैं। बीएसए ने कहा कि किसी को वित्त एवं लेखाधिकारी के रूप में भेजे जाने के अनुरोध के साथ शासन से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है जल्द ही किसी न किसी को यहां भेजा जाएगा।

Explore our articles