spot_img

Dibrugarh (Assam) : ड्रग्स समेत एक तस्कर गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ (असम) : (Dibrugarh (Assam)) डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नागाजान तीनाली में चलाया गए अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर को 11.80 ग्राम ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार की पहचान डिब्रूगढ़ जिले के टिगखांग बरहोला कछारी गांव निवासी शरण कुमार सोनवाल के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित के पास से ड्रग्स के अलावा एक बाइक जब्त किया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

Explore our articles